Dr RMLIMS में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Lucknow News: Dr RMLIMS लखनऊ और Indian Red Cross Society गोरखपुर द्वारा दिव्यांगजन दिवस पर एक्सेसिबिलिटी, पुनर्वास और सहायक उपकरणों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
News Desk 03 Dec 2025, 05:39 PM 1 min read
Dr RMLIMS में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


>डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन  विभाग और Indian Red Cross Society गोरखपुर के सहयोग से एक संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


>कार्यक्रम के दौरान PMR विभाग के विशेषज्ञों ने दिव्यांगजनों की एक्सेसिबिलिटी, डिसेबिलिटी एटीकेट, सहायक उपकरणों के महत्व और समावेशी वातावरण निर्माण पर जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर IRCS गोरखपुर ने विभाग को व्हीलचेयर भेंट की, जिससे पुनर्वास सेवाओं को मजबूती मिलेगी।


>संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थान सभी व्यक्तियों को समान, सहज वातावरण प्रदान करने के लिए उत्तरदायी हैं। IRCS यूपी के जनरल सेक्रेटरी रामानंद कटियार ने कहा कि जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना संस्था का मूल उद्देश्य है। PMR विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. वी.एस. गोगिया ने दिव्यांगता को सामाजिक संवेदनशीलता से जुड़ा विषय बताया, जबकि डॉ. यशवीर ने विभाग की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अधिकतम स्वतंत्रता और गरिमा पर जोर दिया। IRCS की हेल्थ इंचार्ज डॉ. प्रियंका यादव ने PMR विभाग के कार्यों की सराहना की।


>कार्यक्रम में IRCS और Dr RMLIMS के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। संस्थान ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण और गुणवत्तापूर्ण पुनर्वास सेवाओं को बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। इसी क्रम में PMR विभाग 5–7 दिसंबर को AAPMRCON 2025 में Essence of Rehabilitation विषय पर कार्यशाला आयोजित करेगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?