डॉ. सूर्यकान्त नियुक्त हुए एम्स भुवनेश्वर इंस्टिट्यूट बॉडी के सदस्य

Lucknow News: केजीएमयू लखनऊ के डॉ. सूर्यकान्त को एम्स भुवनेश्वर की इंस्टिट्यूट बॉडी का सदस्य नियुक्त किया गया। संस्थान ने उनके अनुभव और योगदान को सराहा।
News Desk 06 Dec 2025, 06:50 PM 1 min read
डॉ. सूर्यकान्त नियुक्त हुए एम्स भुवनेश्वर इंस्टिट्यूट बॉडी के सदस्य


>किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त को एम्स भुवनेश्वर की इंस्टिट्यूट बॉडी का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारत सरकार की हालिया अधिसूचना एस.ओ. 5424ई के तहत की गई है।


>भारत सरकार द्वारा राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, डॉ. सूर्यकान्त अब एम्स भुवनेश्वर की उच्च स्तरीय निर्णय लेने वाली इकाई का हिस्सा होंगे। संस्थान की ओर से जारी आधिकारिक संदेश में उनका स्वागत करते हुए कहा गया कि स्वास्थ्य सेवाओं, नेतृत्व और चिकित्सा अनुसंधान में उनका व्यापक अनुभव संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संदेश में उल्लेख किया गया कि उनकी दूरदर्शिता से एम्स भुवनेश्वर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नई प्रगति हासिल कर सकेगा।


>केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने भी डॉ. सूर्यकान्त को बधाई दी। डॉ. सूर्यकान्त विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हैं और 27 वर्षों से चिकित्सा शिक्षा से जुड़े हैं। उन्होंने 22 पुस्तकें लिखी हैं और 1000 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित कराए हैं। उनके नाम दो अंतरराष्ट्रीय पेटेंट भी दर्ज हैं।


>डॉ. सूर्यकान्त अब तक 200 से अधिक एमडी/पीएचडी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर चुके हैं और कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा 222 पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके हैं। वे टीबी उन्मूलन, अस्थमा, एलर्जी और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों पर जनजागरूकता अभियानों में भी सक्रिय रहे हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?