कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज हुई FIR

लखनऊ के महानगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, भाजपा बोली- सार्वजनिक संवाद का स्तर गिरा
Bureau 23 May 2026, 01:42 PM 1 min read
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज हुई FIR

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राइ के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार यह मामला महानगर कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक, शिकायत वकील नीरज रावत की ओर से दी गई। प्राथमिकी में अजय राय समेत 25 से 30 समर्थकों को नामजद किया गया है। इनमें कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव बृजराज अहिरवार का नाम भी शामिल बताया गया है।

 

इस घटनाक्रम के बीच भाजपा ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी पर भी तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जेपी केशवन ने अजय राय की टिप्पणी को अक्षम्य और अस्वीकार्य बताया।

 

जेपी केशवन ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी गिरावट और पतन की स्थिति में पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की भाषा और सार्वजनिक व्यवहार लगातार विवादों को जन्म दे रहा है।

 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी की हालिया टिप्पणियां और विदेश नीति सहित विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व लगातार प्रधानमंत्री और सरकार पर व्यक्तिगत हमले कर रहा है।

 

हाल के दिनों में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, वैश्विक परिस्थितियों और विदेश नीति को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ उनकी मुलाकात को लेकर भी टिप्पणी की थी।

 

इसी संदर्भ में भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए जेपी केशवन ने कहा कि राहुल गांधी राजनीतिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं और उनकी लोकप्रियता में लगातार गिरावट आई है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व जनता से जुड़े मुद्दों से हटकर राजनीतिक बयानबाजी में लगा हुआ है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जनता लगातार राजनीतिक दलों और नेताओं के बयानों पर नजर रख रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?