पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने दिया भावुक विदाई संदेश

News Desk 01 Jun 2025, 12:44 PM 1 min read
पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने दिया भावुक विदाई संदेश


>उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार अब आधिकारिक रूप से सेवानिवृत्त हो गए हैं। रविवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक भावुक पत्र साझा कर न केवल अपनी विदाई की जानकारी दी, बल्कि पुलिस सेवा के साथ अपने गहरे जुड़ाव को भी जाहिर किया। उन्होंने लिखा “अब भले ही कंधे पर सितारे न हों, लेकिन दिल में पुलिस बल की भावना हमेशा बनी रहेगी। यह विदाई बिना किसी पछतावे और गर्व के साथ हो रही है।”


>प्रशांत कुमार ने अपने संदेश में पुलिस बल को नमन करते हुए लिखा कि यह विदाई केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि खुद के आत्ममंथन और जनता को धन्यवाद कहने का समय है। उन्होंने पुलिस सेवा को एक “कॉलिंग” बताया, जिसमें उन्होंने कॉन्स्टेबल से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक के समर्पण को सराहा।

प्रशांत कुमार ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि:

आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने,

साइबर क्राइम से निपटने,

संकटों में तेज़ प्रतिक्रिया देने और,

पुलिस की छवि को जनमानस में बेहतर बनाने में

उन्होंने पूरी लगन और प्रतिबद्धता से काम किया।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे “साहस, करुणा और नैतिकता के साथ सेवा” जारी रखें।


>31 मई को रिटायर होने वाले अफसरों के लिए 29 मई को ही विदाई समारोह आयोजित किया गया, लेकिन उसमें प्रशांत कुमार का नाम नहीं था। इससे यह अटकलें तेज हो गईं कि शायद उन्हें सेवा विस्तार मिलने वाला है। परन्तु अंतिम क्षणों तक इंतजार के बाद भी सेवा विस्तार नहीं मिला और वे रिटायर हो गए।

जब खुद की विदाई की बात आई तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा—

“मैं ही होस्ट हूं, तो खुद को विदाई कैसे दूं?”


>प्रशांत कुमार का जन्म बिहार के सीवान में हुआ था। उन्होंने IPS बनने से पहले MSc, MPhil और MBA जैसी उच्च डिग्रियां हासिल की थीं। उन्हें शुरुआत में तमिलनाडु कैडर मिला था, लेकिन 1994 में IAS डिंपल वर्मा से विवाह के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश कैडर में ट्रांसफर ले लिया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?