भाई की हत्या के एक साल बाद अब तस्लीम की जान गई, लोनी में पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम

मलिक सिटी कॉलोनी में बहाने से बुलाकर 21 वर्षीय युवक पर किए गए सात चाकू के वार, चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत

 

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र स्थित मलिक सिटी कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते 21 वर्षीय युवक तस्लीम की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में स्वजन की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

 

मृतक तस्लीम आशियाना सिटी में अपने माता-पिता के साथ रहता था और सैलून का काम करता था। उसके पिता असगर के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ लोग उसे बहाने से बुलाकर मलिक सिटी मजार के पास ले गए। आरोप है कि वहां पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया।

 

परिजनों को सूचना मिली कि तस्लीम घायल अवस्था में मजार के पास पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर उसके शरीर पर सात स्थानों पर चाकू के घाव मिले। गंभीर हालत में उसे 50 शैय्या संयुक्त अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

परिजनों ने चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।


 

टैग्स :  लोनी, युवक, हत्या, गाजियाबाद, हत्या, तस्लीम मर्डर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

यूपी गेट पर महापौर के निरीक्षण में मिला गंदा पानी, अवैध पार्किंग पर नोटिस
स्कूल, मंदिर और रिहायशी इलाका - बीच में खुली शराब की दुकान पर भड़के स्थानीय लोग
लोनी हत्याकांड में नया मोड़, धरने के बाद मुखिया गुर्जर और मनोज धामा पर कार्रवाई
गाजियाबाद के होटल में युवती मृत मिली, युवक हिरासत में लेकर पूछताछ
पहली बार कवच-4.0 के साथ दौड़ी शताब्दी एक्सप्रेस, रेलवे ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
सूर्या की हत्या के बाद फरार था सारिक, गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताई हमले की पूरी कहानी
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचा, पैर में गोली लगने के बाद आया पुलिस की गिरफ्त में
चिराग त्यागी हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, हथियार दिलाने में मदद करने वाला पैरा एथलीट गगन त्यागी पकड़ा गया
चिराग त्यागी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: पोस्टमार्टम से पहले एक्सरे में मिलीं दो गोलियां, आरोपी ने भी किया स्वीकार