Wednesday, 21 October 2026 | Lucknow | 29°C

Guru Gochar 2026: गुरु गोचर से इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, अगले 12 दिनों तक तक होगा धन लाभ

Guru Gochar 2026: ज्योतिष के अनुसार गुरू बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षा, विवाह, भाग्य और समृद्धि का कारक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार गुरु के गोचर का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग हो सकता है।
Bureau
Bureau News Desk
21 Oct 2026
02:55 PM
1 min read
Guru Gochar 2026: गुरु गोचर से इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, अगले 12 दिनों तक तक होगा धन लाभ
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
31 अक्टूबर तक 5 राशियों को मिल सकते हैं करियर में नए अवसर
गुरु के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर
मेष, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लिए अनुकूल
नौकरी, कारोबार और पारिवारिक जीवन में बदलाव के संकेत

Guru Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और नक्षत्र परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक गुरु बृहस्पति का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर कुछ राशियों के जीवन में नए अवसरों का संकेत दे सकता है। गुरु गोचर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ और महत्वपूर्ण होता है। ज्योतिष के अनुसार गुरू बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षा, विवाह, भाग्य और समृद्धि का कारक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार गुरु के गोचर का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग हो सकता है। 31 अक्टूबर तक गोचर के प्रभाव से मेष, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को करियर, कारोबार और रिलेशन के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। 

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय कामकाज के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है। निजी जीवन में भी बातचीत के जरिए पुराने मतभेद दूर करने का अवसर मिल सकता है। कारोबार करने वालों को किसी नई डील से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने और नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। 

तुला राशि 
तुला राशि के जातकों को कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत बताए जा रहे हैं। आर्थिक फैसले लेते समय सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना और मान-सम्मान बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। 

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिलने की उम्मीद है। प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों के लिए भी समय महत्वपूर्ण हो सकता है। हालांकि आमदनी बढ़ने की उम्मीद के साथ खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

मीन राशि 
मीन राशि के जातकों के पारिवारिक और प्रेम संबंधों में मधुरता आने की संभावना जताई जा रही है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में राहत मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बन सकता है। 

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों को नौकरी और निजी जीवन से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने की उम्मीद है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसके सभी पहलुओं की जांच करना जरूरी है।

Explore Related Topics

Guru Gochar 2026 Lucky Zodiac Signs Jupiter Transit

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News