लखनऊ के नाकाहिंडोला गुरुद्वारे में सीएम योगी द्वारा सेवाभावी कृपाल सिंह ऐबट हुए सम्मानित

Lucknow News: दीपों और श्रद्धा से जगमग राजधानी लखनऊ में आज श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाशोत्सव भक्ति भाव से मनाया गया। धार्मिक रस्मों के बीच सीएम योगी ने गुरु घर में मत्था टेका और सेवा भाव से जुड़े समाजसेवी कृपाल सिंह ऐबट का सम्मान किया।
News Desk 05 Nov 2025, 07:38 AM 1 min read
लखनऊ के नाकाहिंडोला गुरुद्वारे में सीएम योगी द्वारा सेवाभावी कृपाल सिंह ऐबट हुए सम्मानित


>श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। श्री गुरु सिंह सभा, गुरुद्वारा नाका हिन्डोला द्वारा डीएवी कॉलेज में भव्य धार्मिक दीवान सजाया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु घर के आशीर्वाद प्राप्त किए।


>कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख समुदाय और प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं सेवा, करुणा, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दोहराते हुए कहा कि गुरु साहिब की वाणी आज भी समाज को क्षमता और दिशा प्रदान कर रही है।


>प्रकाशोत्सव समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने नीचे आकर श्रद्धालुओं से संवाद किया तथा सेवा भावना का अनुपम उदाहरण बने वरिष्ठ समाजसेवी कृपाल सिंह ऐबट को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।


>कृपाल सिंह ऐबट पिछले 54 वर्षों से श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी निस्वार्थ और निरंतर सेवा भावना हेतु उन्हें सम्मानित किया गया। सीएम योगी ने श्री ऐबट के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना भी की।


>कार्यक्रम स्थल शबद कीर्तन, अरदास और सेवा भाव से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में नतमस्तक होते हुए गुरु घर का प्रसाद ग्रहण किया और गुरु नानक साहिब की शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?