योगी सरकार का बड़ा फैसला, श्रमिक बेटियों की शादी में अब मिलेगा अधिक आर्थिक सहयोग

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत देते हुए कन्या विवाह सहायता राशि में बढ़ोतरी की है। यह कदम लाखों मजदूर परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक बोझ कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
News Desk 05 Nov 2025, 07:27 AM 1 min read
योगी सरकार का बड़ा फैसला, श्रमिक बेटियों की शादी में अब मिलेगा अधिक आर्थिक सहयोग

उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ा और मानवीय निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्या विवाह सहायता योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इस निर्णय का सीधा फायदा प्रदेश के 1.88 करोड़ पंजीकृत श्रमिक परिवारों को मिलेगा।

अब से :-

  • ₹65,000 -- सामान्य विवाह

  • ₹75,000 -- अंतर्जातीय विवाह

  • ₹85,000 --सामूहिक विवाह

  • ₹15,000 -- अतिरिक्त  आयोजन हेतु सहायता दी जाएगी

यह सहायता सीधे लाभार्थियों को दी जाएगी और सामूहिक विवाह कार्यक्रमों की सभी व्यवस्थाएं सुरक्षा, भोजन, परिवहन, आवास श्रम विभाग द्वारा की जाएंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि श्रमिक परिवार समाज की रीढ़ हैं और उनकी बेटियों के विवाह में सहयोग देना सरकार का “नैतिक और मानवीय कर्तव्य” है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार की नीति है कि कोई भी श्रमिक बेटी आर्थिक तंगी के कारण जीवन का नया अध्याय शुरू करने से वंचित न रह जाए।

लाभार्थी श्रमिकों के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल और निःशुल्क

पंजीकृत श्रमिक

  • ₹20 पंजीकरण शुल्क

  • ₹20 वार्षिक अंशदान देकर योजना के लिए पात्र बन सकते हैं

आवेदन www.upbocwboard.in या जन सेवा केंद्रों के माध्यम से पूरी तरह निःशुल्क किया जा सकता है।

बोर्ड की अन्य योजनाएं :-

योजना लाभ
जन्म सहायता पुत्री जन्म पर ₹25,000, पुत्र जन्म पर ₹20,000 + FD ₹2.50 लाख
शिक्षा सहायता ₹2,000 से ₹1,00,000 तक + प्रोफेशनल कोर्स की पूरी फीस
गंभीर बीमारी समर्थन उपचार खर्च की प्रतिपूर्ति
पेंशन सहायता प्रति माह ₹1,000
मृत्यु/दिव्यांग सहायता 2,00,000 से ₹5,00,000 तक

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?