लखनऊ के निगोहा में बिजली के तार ने ली राष्ट्रीय पक्षी की जान

News Desk 05 Jun 2025, 02:37 AM 1 min read
लखनऊ के निगोहा में बिजली के तार ने ली राष्ट्रीय पक्षी की जान


>उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के हरिहरपुर पटिसा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। गांव के सरकारी बोरवेल के पास से गुजर रहे हाई टेंशन विद्युत तार अचानक टूटकर जमीन पर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी मोर और एक किसान की सात बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।


>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब मोर पास के खेत में विचरण कर रहा था और बकरियां बोरवेल के पास चर रही थीं। अचानक तेज आवाज के साथ विद्युत तार टूटकर सीधे जमीन पर आ गिरा, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।


>घटना की सूचना मिलते ही निगोहा थाने की पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत एक गंभीर मामला है और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।


>स्थानीय ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हाई टेंशन तार पहले से ही जर्जर हालत में था, जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?