लखनऊ के समर्पण हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट में फार्मेसी छात्र ने की आत्महत्या

News Desk 05 Jun 2025, 03:18 AM 1 min read
लखनऊ के समर्पण हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट में फार्मेसी छात्र ने की आत्महत्या


>राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र स्थित देवां रोड पर स्थित समर्पण हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई। कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रह रहे शुभम कुमार ने आत्महत्या कर ली। 22 वर्षीय शुभम रायबरेली जिले के दुधवन गांव निवासी था और बैचलर ऑफ फार्मेसी के छात्र था।


>पहले देखिए तस्वीरे : 


>मौके पर पहुंची पुलिस 


>सुसाइड नोट


>मृतक शुभम कुमार 


>घटना की जानकारी डायल 112 के जरिए पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पाया कि छात्र ने कमरा नंबर 109 में सीलिंग फैन से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। साथी छात्रों द्वारा दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया।


>मौके से एक रजिस्टर बरामद हुआ है जिसमें छात्र द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में छात्र ने कॉलेज प्रशासन द्वारा फीस जमा न करने पर प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी है। छात्र को प्रैक्टिकल और परीक्षा में बैठने से भी मना कर दिया गया था। लगातार फीस को लेकर डाले जा रहे मानसिक दबाव ने उसे इस हद तक पहुंचा दिया।


>पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की विधिक कार्रवाई जारी है। कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?