लखनऊ की सड़कों पर डग्गामार बसों का कब्ज़ा! अव्यवस्था से यातायात बेहाल

News Desk 17 Jun 2025, 08:17 AM 1 min read
लखनऊ की सड़कों पर डग्गामार बसों का कब्ज़ा! अव्यवस्था से यातायात बेहाल


>राजधानी लखनऊ की सड़कों पर इन दिनों डग्गामार वाहनों की भरमार से आमजनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चाहे चारबाग, कमता, आलमबाग हो या अन्य प्रमुख बस स्टॉप - जहां यात्री सरकारी या वैध बसों का इंतजार करते हैं, वहीं डग्गामार बसें सरेआम सवारी भरती नजर आती हैं।


>इन बसों को न तो कोई परमिट होता है, न ही समय की पाबंदी। ये जहां मन हो, वहीं रुककर सवारी भरती हैं और ट्रैफिक को घंटों तक रोक देती हैं। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि सवारियों की होड़ में ये बसें अक्सर सड़क दुर्घटनाओं की वजह बन जाती हैं, जिनमें कई निर्दोष नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं।


>इन डग्गामार बसों की वजह से लखनऊ की प्रमुख सड़कों पर हर दिन भीषण जाम की स्थिति बनती है। खासकर ऑफिस टाइम में यह समस्या और भी विकराल रूप ले लेती है। चारबाग रेलवे स्टेशन, जो पहले ही भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है, वहां ये बसें मुख्य सड़क पर ही रुककर सवारियां भरती हैं, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।


>इन डग्गामार बसों से न सिर्फ आम जनता की जान को खतरा है, बल्कि ये सरकार के राजस्व को भी भारी नुकसान पहुंचा रही हैं। वैध परमिट, टैक्स और बीमा जैसी शर्तों को दरकिनार कर ये बसें बिना किसी जांच के रोज़ दूसरे शहरों को जा रही हैं।


>सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस और आरटीओ की नाक के नीचे यह सब कैसे संभव हो रहा है?


>क्या यह मिलीभगत का नतीजा है या जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं?

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?