काशी में ऐतिहासिक बैठक की तैयारी, मुख्यमंत्री योगी ने होटल ताज में लिया जायजा

News Desk 17 Jun 2025, 04:03 AM 1 min read
काशी में ऐतिहासिक बैठक की तैयारी, मुख्यमंत्री योगी ने होटल ताज में लिया जायजा


>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में एक बार फिर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 24 जून को होटल ताज में मध्य क्षेत्रीय परिषद (सेंट्रल जोनल काउंसिल) की बैठक आयोजित होगी, जिसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।


>इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा कर आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


>यह बैठक न सिर्फ चार राज्यों के प्रशासनिक समन्वय को मजबूती देगी बल्कि विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों जैसे आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, जलविभाजन, बुनियादी ढांचा और राज्यीय नीतियों पर भी निर्णय लिए जाएंगे।


>मुख्यमंत्री को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने आयोजन की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। पहले से तय कार्यक्रम के तहत सोमवार को भी मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में तैयारियों को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट ली थी।


>मुख्यमंत्री के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, सुशील सिंह, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।


>मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक काशी के लिए एक और गौरव का विषय है। उत्तर भारत के इन राज्यों की साझा समस्याओं और संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

सुबह 6 बजे पुलिस के साथ पहुंची वीडीए टीम, दालमंडी में 5 मकानों पर चला बुलडोजर
मौत से पहले जताई थी यह इच्छा, आखिरकार काशी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ जसपाल राणा का अंतिम संस्कार
वाराणसी पहुंचे ईशांत शर्मा, गंगा आरती और काशी कोतवाल दर्शन में दिखी गहरी आस्था
वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण के लिए छह मस्जिदें हटाने की हो गयी तैयारी, प्रशासन ने तेज की प्रक्रिया
वाराणसी में सीएम योगी का सख्त संदेश: पीएम दौरे से पहले सुरक्षा और व्यवस्थाएं हों दुरुस्त
SC दर्जे की मांग के साथ वाराणसी मे संजय निषाद ने खोला मछुआ समाज के लिए योजनाओं का पिटारा
गंगा में इफ्तार विवाद ने पकड़ा तूल, कोर्ट परिसर में धमकी देने के आरोप
वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी ने की कानून-व्यवस्था समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश
पीएम मोदी वाराणसी में नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ