ट्रैफिक में फंसी जनता, मस्ती में सरकारी बसें! - अव्यवस्था से त्रस्त लखनऊ का कमता इलाका

News Desk 17 Jun 2025, 12:57 AM 1 min read
ट्रैफिक में फंसी जनता, मस्ती में सरकारी बसें! - अव्यवस्था से त्रस्त लखनऊ का कमता इलाका


>राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र स्थित कमता में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। ट्रैफिक जाम यहां आम बात हो गई है, और इसकी सबसे बड़ी वजह है सरकारी बस चालकों की मनमानी। आलम ये है कि बस स्टैंड होते हुए भी ये बसें बाहर ही सवारी भरने पर अड़ी रहती हैं, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग जाता है।


>कमता इलाके में सुबह हो या शाम हर समय सरकारी बसें सवारी लेने के चक्कर में बीच सड़क खड़ी हो जाती हैं। इससे ट्रैफिक की रफ्तार थम जाती है और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो एम्बुलेंस तक जाम में फंसी नजर आती हैं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ती है।


>पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार चालान काटे जा रहे हैं, पर सरकारी बस चालकों पर इसका कोई असर नहीं दिखता। नियमों की अनदेखी और यातायात व्यवस्था की अनदेखी के बावजूद कार्रवाई नाममात्र की ही हो रही है।


>सबसे हैरानी की बात यह है कि अवध बस स्टैंड की नाक के नीचे यह सब हो रहा है और एआरएम की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?