AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन बना सियासी घमासान, पीएम मोदी ने किया कांग्रेस पर प्रहार

यूथ कांग्रेस के शर्टलैस विरोध को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा - “वैश्विक आयोजन को राजनीति का अखाड़ा बनाया”
News Desk 22 Feb 2026, 05:09 PM 1 min read
AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन बना सियासी घमासान, पीएम मोदी ने किया कांग्रेस पर प्रहार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। समिट के मंच से उन्होंने विपक्षी दल पर वैश्विक कार्यक्रम को राजनीतिक मंच में बदलने का आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “भारत में दुनिया का बड़ा AI सम्मेलन आयोजित हुआ, जिससे देश को गर्व हुआ। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इस वैश्विक आयोजन को अपनी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।” उन्होंने शर्टलैस प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की आलोचना की। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल देश की उपलब्धियों को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला था।

वहीं, शुक्रवार 20 फरवरी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने कथित बेरोजगारी, महंगाई और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ प्रदर्शनकारी शर्ट उतारकर कार्यक्रम स्थल के भीतर नारेबाजी करते दिखाई दिए। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें