सेमीफाइनल का उलझा गणित: दक्षिण अफ्रीका जीता तो भी भारत पर बाहर होने का खतरा

सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद भारत के सेमीफाइनल पहुंचने का गणित बदल सकता है। जानिए पॉइंट्स टेबल और नेट रन रेट का पूरा समीकरण।
News Desk 26 Feb 2026, 04:36 PM 1 min read
सेमीफाइनल का उलझा गणित: दक्षिण अफ्रीका जीता तो भी भारत पर बाहर होने का खतरा

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में सेमीफाइनल की दौड़ रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे मुकाबले के बीच भारत के क्वालीफिकेशन का समीकरण भी बदलता नजर आ रहा है।

 

सुपर-8 की मौजूदा अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के दो-दो अंक हैं, जबकि भारत अभी खाता नहीं खोल सका है। आज यदि वेस्टइंडीज जीत दर्ज करता है तो उसके चार अंक हो जाएंगे और अफ्रीका दो अंकों पर रहेगा। ऐसी स्थिति में यदि भारत जिम्बाब्वे को हराता है तो उसके भी दो अंक हो जाएंगे।

 

इसके बाद यदि भारत और दक्षिण अफ्रीका अपने-अपने अंतिम मुकाबले जीत लेते हैं, तो भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज—तीनों के चार-चार अंक हो सकते हैं। उस स्थिति में सेमीफाइनल का फैसला नेट रन रेट (NRR) के आधार पर होगा। भारत को अपने आगामी मुकाबलों में बड़े अंतर से जीत दर्ज कर NRR सुधारना होगा।

 

दूसरी ओर, यदि दक्षिण अफ्रीका मौजूदा मैच जीतता है और भारत अपने अगले दो मैचों में से एक भी हारता है, तो उसके बाहर होने की आशंका बढ़ जाएगी। यहां तक कि दोनों मैच जीतने के बावजूद कम नेट रन रेट भारत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

 

भारत को 26 फरवरी को जिम्बाब्वे और 1 मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ना है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। सुपर-8 के मौजूदा समीकरण में भारत के लिए हर मैच और हर रन अहम साबित हो सकता है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें