एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा पर चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, 45 लाख की अवैध चरस बरामद

Behraich News: रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा पर नेपाली तस्कर को 1.5 किलो चरस के साथ पकड़ा। जब्त चरस की कीमत 45 लाख रुपये से अधिक बताई गई।
News Desk 02 Dec 2025, 05:24 PM 1 min read
एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा पर चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, 45 लाख की अवैध चरस बरामद


>उत्तर प्रदेश के भारत नेपाल सीमा पर रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात एक नेपाली तस्कर को 1 किलो 592 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 45 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।


>पुलिस के अनुसार, थाने के उप-निरीक्षक शेखर प्रसाद साहनी और एसएसबी इंस्पेक्टर ऋतुराज सीमा पर नोमेंसलैंड की निगरानी कर रहे थे। रात 11:14 बजे पिलर संख्या 651/01 के पास नेपाल के जाजरकोट जिले के बारेकोट ग्रामीण नगरपालिका वार्ड नंबर 8 निवासी रण बहादुर सिंह को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते रोककर तलाशी ली गई। टीम को उसके पास से 1 किलो 592 ग्राम अवैध चरस मिली।


>आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे चरस की खेप भारतीय क्षेत्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस ने चरस को सीज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने पुष्टि की कि जब्त चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 45 लाख रुपये से अधिक है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

बहराइच में सड़क हादसे से हुई 3 युवकों की मौत
बहराइच में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा, बीजेपी नेता अनुपमा जायसवाल झुलसीं
घर का प्रिंटर’ बना नोट छापने की मशीन, पुलिस ने किया पर्दाफाश
मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी मामले में मौलाना अब्दुल सलीम हुआ गिरफ्तार
बहराइच के कतर्नियाघाट में मिला 10 वर्षीय नर हाथी का शव
तेज रफ्तार बस की टक्कर से आरपीएफ जवान की मौत, झिंगहाघाट बाईपास पर हादसा
बहराइच में संपत्ति विवाद बना खूनखराबा, बेटे ने की कुल्हाड़ी से माता-पिता समेत चार की हत्या
बहराइच में भेड़ियों के हमले के बाद प्रशाशन का चला डंडा, हटाए गए डीएफओ
रामगोपाल हत्याकांड: महराजगंज हिंसा से अदालत के फैसले तक पूरी रिपोर्ट