विश्व ने अपनाया भारत का योग, लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा ऐतिहासिक समर्पण

News Desk 21 Jun 2025, 06:43 AM 1 min read
विश्व ने अपनाया भारत का योग, लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा ऐतिहासिक समर्पण


>भारत समेत पूरी दुनिया ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 11वीं वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई। इस वर्ष का थीम रहा “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”, जो इस बात को रेखांकित करता है कि व्यक्ति का स्वास्थ्य और पर्यावरण का संतुलन एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।


>लखनऊ के आलमबाग स्थित समर विहार कॉलोनी में महिला पतंजलि योग समिति, हरिद्वार के सहयोग से एक भव्य योग शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्वयं योगाभ्यास कर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक शांति और संतुलन का मार्ग है। यह भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है, जिसे आज पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है।”


>इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी वंदना बर्नवाल ने योग के मूल अर्थ पर प्रकाश डालते हुए कहा, “‘योग’ का अर्थ है एकता और जुड़ाव — शरीर, मन और आत्मा का समन्वय। योग दिवस का उद्देश्य ही लोगों को इसके लाभों के प्रति जागरूक करना है।”


>पूर्व पार्षद और समाजसेवी गिरीश मिश्रा ने बताया कि योग दिवस का विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्तुत किया था, जिसे वैश्विक स्वीकृति मिली और 2015 से इसे हर साल 21 जून को मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21 जून को इसलिए चुना गया क्योंकि यह ग्रीष्म संक्रांति का दिन है, जब उत्तरी गोलार्ध में दिन सबसे लंबा होता है और यह आत्मिक जागरूकता का प्रतीक है।


>इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक, महानगर अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी, पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी (गुड्डू), समाजसेवी केएस एबट समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। योग शिविर में मौजूद जनसमूह ने योग के माध्यम से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ जीवन का संदेश ग्रहण किया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?