अमेरिका ट्रेड डील पर जयंत चौधरी का बयान, अभी कोई करार फाइनल नहीं

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील अभी फाइनल नहीं हुई है। उन्होंने किसानों, मजदूरों और MSME के लिए बढ़ती संभावनाओं पर जोर दिया।
Bureau 19 Mar 2026, 06:20 PM 1 min read
अमेरिका ट्रेड डील पर जयंत चौधरी का बयान, अभी कोई करार फाइनल नहीं

अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी ने स्पष्ट किया है कि अभी तक कोई करार अंतिम रूप नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत के साथ समझौते को लेकर रुचि बढ़ रही है।

 

जयंत चौधरी ने कहा कि व्यापार के विस्तार से वैल्यू चेन में किसानों की भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें अधिक अवसर मिलेंगे। उनके अनुसार भारत ऐसी क्षमता रखता है कि वह वैश्विक बाजार में विभिन्न कृषि उत्पादों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता है और निर्यात की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

 

उन्होंने बागपत के रटौल आम का उदाहरण देते हुए कहा कि यूरोप में शून्य प्रतिशत शुल्क पर बाजार खुलने से भारतीय उत्पादों के लिए नए अवसर बने हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी वैश्विक ताकतें भारत के साथ व्यापारिक समझौते करना चाहती हैं, जिससे किसानों, मजदूरों और एमएसएमई क्षेत्र को लाभ मिल सकता है।

 

केंद्रीय मंत्री ने बागपत क्षेत्र के विकास का भी उल्लेख करते हुए कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यह क्षेत्र उद्यम और स्टार्टअप गतिविधियों के लिए उभर रहा है।

 

इसी बीच विपक्ष ने संभावित ट्रेड डील को लेकर किसानों और डेयरी सेक्टर पर असर की आशंका जताई है, जबकि सरकार का कहना है कि समझौते में किसानों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है और अंतिम निर्णय अभी होना बाकी है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें