भड़काऊ वीडियो डालकर थानेदार को धमकी तो यूपी पुलिस ने उड़ाई हेकड़ी

Basti News: बस्ती में एक युवक ने 'आई लव मोहम्मद' के नाम पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट कर थानेदार को धमकी दी, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया।
News Desk 01 Oct 2025, 05:14 AM 1 min read
भड़काऊ वीडियो डालकर थानेदार को धमकी तो यूपी पुलिस ने उड़ाई हेकड़ी


>उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों पर यूपी पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। बस्ती में एक युवक जीशान ने 'आई लव मोहम्मद' के नाम पर विवादित वीडियो पोस्ट कर न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को भड़काया, बल्कि सीधे थानेदार को धमकी भी दी।


>नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला जीशान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो में कहता है, "हम अपने मोहम्मद के लिए एक FIR नहीं, सौ FIR कुबूल करता हूँ। थानेदार साहब, आप तैयारी कर लो, हम लोग बीस करोड़ हैं और आपके जेल कम पड़ जाएंगे।" वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया।


>विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने वीडियो पर आपत्ति जताई और तत्काल पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम सक्रिय की और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


>गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया जिसमें जीशान हाथ जोड़कर खड़ा था और थानेदार तथा पुलिस प्रशासन से माफी मांग रहा था। पुलिस की सख्ती ने यह साबित कर दिया कि कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। पुलिस अब सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वालों पर भी पैनी नजर रख रही है, ताकि सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वालों को कड़ा संदेश मिले।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें