बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को दी टक्कर

Bollywood News: कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार्स की फिल्मों को पछाड़ दिया है। तीन दिन में ही फिल्म की कमाई 130 करोड़ के पार पहुंच चुकी है।


>कन्नड़ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज के तुरंत बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 61.85 करोड़ रुपये की कमाई कर साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना दिया।


>सिर्फ दूसरे दिन ही फिल्म की कमाई 46 करोड़ रुपये तक पहुँच गई और तीसरे दिन तक ₹22.48 करोड़ और जोड़कर कुल कमाई 130.33 करोड़ रुपये हो चुकी है। हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज़ होने के बाद फिल्म ने कई भाषाओं में दर्शकों का दिल जीत लिया।


>ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा की टॉप 10 कमाई वाली फिल्मों में महावतार नरसिम्हा को छोड़कर सभी को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही बॉलीवुड की टॉप 10 कमाई वाली फिल्मों में भी 'जॉली एलएलबी 3' (104.1 करोड़), सिकंदर (110.36 करोड़) और स्काई फोर्स (113.62 करोड़) को पछाड़ते हुए बड़ा मुकाम हासिल किया है। अब फिल्म का अगला लक्ष्य आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' है, जिसने 166.19 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनेस किया था।


>


>


>


>सैक्निल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 87.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। दर्शक और समीक्षक फिल्म के क्लाइमैक्स, विजुअल इफेक्ट्स और कहानी की प्रशंसा कर रहे हैं। ऋषभ शेट्टी ने न सिर्फ फिल्म का निर्देशन किया है, बल्कि इसमें लीड रोल भी निभाया है। रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली में धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में शामिल होंगे ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी
सोनारिका भदोरिया बनीं मां, एक्ट्रेस ने दिया बेबी गर्ल को जन्म
इस फ्राइडे ओटीटी पर साउथ फिल्मों की बहार, जानें कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज
दिल्ली ब्लास्ट की वजह से टली शाहिद-रश्मिका-कृति की कॉकटेल 2 की शूटिंग
लम्बे इंतज़ार के बाद भी क्या अनुष्का शर्मा की ‘चकदा एक्सप्रेस’ हो पायेगी रिलीस?
थामा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल सलमान की सिकंदर को पछाड़कर बनी 2025 की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म
बाहुबली द एपिक ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल दूसरे दिन भी हो रही रिकॉर्डतोड़ कमाई
मैं नहीं डरूंगा, जान से मारने की धमकी के बाद भी रवि किशन ने दी प्रतिक्रिया
राम चरण-उपासना को मिली डबल खुशखबरी, दूसरी बार बनेंगे माता-पिता