मरीज की चौबीसों घंटे होगी जांच, हर सिस्टम होगा स्मार्ट

केजीएमयू में हेल्थकेयर रिवॉल्यूशन की शुरुआत: अब जांच भी होगी 24x7 और तीमारदारों को मिलेगा ठहराव
News Desk 14 Jul 2025, 08:59 AM 1 min read
मरीज की चौबीसों घंटे होगी जांच, हर सिस्टम होगा स्मार्ट


>उत्तर भारत के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शुमार किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में एक नई स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां 99.10 करोड़ की लागत से बनने वाले तीन अत्याधुनिक निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी, जिनमें शामिल हैं – नया प्रशासनिक भवन, 24x7 डायग्नोस्टिक लैब, और 450 बिस्तरों वाला पेशेंट एकमोडेशन ब्लॉक। साथ ही 3.10 करोड़ की लागत से न्यू गेस्ट हाउस का विस्तार भी किया जाएगा।


>24 घंटे चलेगी जांच: देश की सबसे आधुनिक लैब में सब कुछ एक छत के नीचे


>केजीएमयू के प्रवक्ता केके सिंह के अनुसार, नया डायग्नोस्टिक कॉम्प्लेक्स मरीजों के लिए एक गति और गुणवत्ता से भरा अनुभव साबित होगा। पांच मंजिला इस भवन में रेडियोलॉजी, एक्सरे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी जैसी सभी जांचें उपलब्ध होंगी। डॉक्टर द्वारा पर्ची पर लिखी गई जांच को वहीं तुरंत, बिना देरी के पूरा किया जा सकेगा।


>विशेष बात यह है कि जांच रिपोर्ट मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भेजी जाएंगी, जिससे इलाज में देरी नहीं होगी और मरीज जल्दी स्वस्थ हो सकेंगे।


>450 बिस्तरों वाला एकमोडेशन ब्लॉक: तीमारदारों की बड़ी चिंता अब खत्म


>नई व्यवस्था के अंतर्गत तीमारदारों के ठहरने के लिए एक पांच मंजिला ‘रिलेटिव एकमोडेशन फैसिलिटी ब्लॉक’ तैयार किया जाएगा जिसकी क्षमता 450 बिस्तरों की होगी। यह केवल एक ठहरने की जगह नहीं, बल्कि एक समग्र राहत केंद्र होगा जिसमें डिजास्टर मैनेजमेंट ज़ोन और सेंट्रल कमांड एरिया भी शामिल होंगे।


>48 करोड़ का नया प्रशासनिक भवन: सिस्टम बनेगा और तेज़, और पारदर्शी


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू को एक और सौगात दी – दो मंजिला नया प्रशासनिक भवन, जिसमें 100 वाहनों की पार्किंग, आधुनिक ऑफिस, और कार्य क्षमता को बढ़ाने वाली संरचना होगी। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आएगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में दक्षता बढ़ेगी।


>गेस्ट हाउस का विस्तार: अब प्रोफेसर और डॉक्टर्स को रुकने की सुविधा भी हाई क्लास


>न्यू गेस्ट हाउस में 14 कमरे, लिफ्ट और आधुनिक फर्निशिंग के साथ इसका विस्तार 3.10 करोड़ रुपये में किया जाएगा। इससे बाहर से आने वाले गेस्ट डॉक्टर्स और प्रोफेसर्स को कहीं और ठहरने की आवश्यकता नहीं होगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?