कृषि नवाचार की ओर कदम: चिनहट में किसानों के लिए हुई गोष्ठी संपन्न

News Desk 06 Jun 2025, 06:12 AM 1 min read
कृषि नवाचार की ओर कदम: चिनहट में किसानों के लिए हुई गोष्ठी संपन्न


>विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड चिनहट के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर, कोडरी और धुबैला में आज एक महत्वपूर्ण किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और नवाचारों के प्रति जागरूक करना रहा।


>गोष्ठी में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अभिलाषा सिंह, अवर अभियंता उपेंद्र, सचिव कु. अनुराधा यादव, सतीश चंद्र तिवारी, कृष्ण अवतार सहित कृषि विकास केंद्र लखनऊ के विशेषज्ञ डॉ आर.पी. साहू, राम लखन, और केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रमनखेड़ा से डॉ संजय सिंह एवं डॉ एन.एस. सिंह ने भाग लिया।


>कार्यक्रम में अवर अभियंता द्वारा किसानों को कृषि विभाग की वर्तमान योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें सिंचाई, बीज वितरण, मृदा परीक्षण और यंत्रीकरण जैसी योजनाएं शामिल थीं। अभिलाषा सिंह ने राजकीय कृषि बीज भंडार में उपलब्ध उन्नत बीजों और उनके अनुदान की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।


>केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के वैज्ञानिक डॉ संजय सिंह ने विशेष रूप से फल बागवानी और उद्यानिकी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “खेती में विविधता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाकर किसान अपनी आय में दोगुनी वृद्धि कर सकते हैं।”


>गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और वैज्ञानिकों से सीधा संवाद कर अपनी समस्याओं के समाधान प्राप्त किए। किसानों ने इस आयोजन को बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?