SIR प्रक्रिया में बीजेपी विधायक के भाई के परिवार का कटा वोट, 100+ नाम गायब

UP News: कुशीनगर के रामपुर सोहरौना गांव में SIR प्रक्रिया के दौरान ग्राम प्रधान समेत 100 से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची से कटे। विधायक ने जांच की मांग की।
News Desk 27 Dec 2025, 04:11 PM 1 min read
SIR प्रक्रिया में बीजेपी विधायक के भाई के परिवार का कटा वोट, 100+ नाम गायब


>कुशीनगर में SIR प्रक्रिया के तहत जारी प्रथम मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। सूची में सुधार की जगह नाम कटने का मामला सामने आने से गांव में हड़कंप मच गया है।


>यह मामला हाटा तहसील के सुकरौली विकासखंड अंतर्गत रामपुर सोहरौना गांव का है। यहां बीजेपी विधायक मोहन वर्मा के भाई और ग्राम प्रधान राजेंद्र वर्मा के परिवार के तीन सदस्यों स्वयं ग्राम प्रधान, उनकी पत्नी और बेटे के नाम नई मतदाता सूची से गायब पाए गए। सूची प्रकाशित होते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बीएलओ और ग्राम सचिव ने बैठक बुलाई, लेकिन घंटों चर्चा के बाद भी नाम कटने के कारणों का स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। ग्राम प्रधान के अनुसार, गांव के 100 से अधिक लोगों के नाम सूची से हट गए हैं।


>ग्राम प्रधान राजेंद्र वर्मा ने कहा, सिर्फ मेरा ही नहीं, मेरी पत्नी और बच्चे का नाम भी गायब है। सैकड़ों लोगों के नाम कटे हैं, उन्हें जोड़ा जाए। विधायक मोहन वर्मा ने कहा, डीएम और बीडीओ से बात हुई है। सुधार कराया जाएगा। यदि साजिश पाई गई तो कार्रवाई होगी।  मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुधार और जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही गई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें