इंडियन प्रीमियर लीग - आईपीएल के नए सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अयोध्या पहुंची, जहां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
20 सदस्यीय टीम के साथ फ्रेंचाइज़ी मालिक संजीव गोयनका भी मौजूद रहे। टीम ने राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
इस दौरान टीम के कप्तान ऋषभ पंत समेत अन्य खिलाड़ियों ने भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाया। मंदिर परिसर में टीम के आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मंदिर निर्माण से जुड़े अधिकारियों ने खिलाड़ियों को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मंदिर की भव्यता की सराहना की।
दर्शन-पूजन के बाद टीम अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। आईपीएल के आगाज से पहले टीम का यह दौरा निर्धारित कार्यक्रम के तहत संपन्न हुआ।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें