बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे यात्रियों के बैग से निकला 24 करोड़ का गांजा

News Desk 29 Aug 2025, 04:25 AM 1 min read
बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे यात्रियों के बैग से निकला 24 करोड़ का गांजा


>चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एक बार फिर मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा मामला उजागर हुआ। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने बैंकॉक से आए दो संदिग्ध यात्रियों को रोका और जांच में उनके चेक-इन बैग से तकरीबन 24 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 24 करोड़ रुपये आंकी गई है।


>26 अगस्त को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-105) बैंकॉक से लखनऊ पहुंची थी। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई अधिकारियों ने यात्रियों को रोका और पूछताछ की। जांच के दौरान दोनों ने माना कि वे बैंकॉक से गांजा की तस्करी कर लाए हैं।


>जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो 23.935 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ। यह विशेष किस्म का गांजा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी महंगा बिकता है। बरामद माल को एनडीपीएस अधिनियम की धारा के तहत जब्त कर लिया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


>लखनऊ एयरपोर्ट पिछले कुछ महीनों से नशे और सोने की तस्करी के मामलों में चर्चा में है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ एयरपोर्ट पर तस्करी के नेटवर्क भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां लगातार चौकसी बरत रही हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?