40% मुनाफे का सपना दिखाकर महिलाओं से लूटे 5 करोड़

News Desk 22 Jul 2025, 11:10 PM 1 min read
40% मुनाफे का सपना दिखाकर महिलाओं से लूटे 5 करोड़


>“हर साल 40 फीसदी मुनाफा मिलेगा” - यही लालच देकर राजधानी लखनऊ में अनी बुलियन कंपनी ने निवेशकों से करोड़ों रुपये ठग लिए। बिहार और पूर्वांचल के कई जिलों से जुड़ी महिलाएं और उनके परिवारजन इस ठगी का शिकार बने। कोर्ट के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने कंपनी के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती शिकायत के अनुसार ठगी की रकम 5.05 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।


>बिहार के गोपालगंज की रहने वाली पानमती देवी ने साल 2015 में अयोध्या के मिल्कीपुर स्थित अनी बुलियन कंपनी के कार्यालय में निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी ली थी। कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें वादा किया कि अगर वे उनके स्कीमों में निवेश करती हैं, तो सालाना 40% का गारंटीड मुनाफा मिलेगा।


>फिर उन्हें लखनऊ के विपुल खंड, गोमतीनगर स्थित शाखा भेजा गया, जहां संतोष कुमार नाम के एक कर्मचारी ने उनकी पूरी तरह से ‘गारंटी’ दी। झांसे में आकर पानमती देवी ने न सिर्फ खुद निवेश किया, बल्कि अपने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के साथ मिलकर कुल 2.50 करोड़ रुपये कंपनी की विभिन्न स्कीमों में लगा दिए।


>पानमती देवी ने अनी बुलियन कंपनी से 3.36 लाख रुपये देकर एक प्लॉट भी बुक कराया था। लेकिन ना उन्हें जमीन का कब्जा मिला, ना ही निवेश पर कोई मुनाफा। जब उन्होंने संतोष कुमार से संपर्क कर पैसे वापस मांगे तो जवाब मिला – "थोड़ा इंतजार कीजिए।"


>बाद में जब पानमती देवी अपने अन्य निवेशकों के साथ कंपनी के दफ्तर पहुँचीं तो उन्हें वहां धमकाकर बाहर निकाल दिया गया। उन्हें धमकी दी गई कि वे दोबारा दफ्तर के आसपास भी न दिखें।


>इसी प्रकार देवरिया जिले के भरौली डोरिया गांव की रहने वाली राधा देवी ने भी संतोष कुमार और कंपनी के अन्य कर्मचारियों पर 2.53 लाख 64 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। उन्हें भी निवेश पर मुनाफा का भरोसा दिलाया गया, लेकिन पैसा लेने के बाद संपर्क बंद कर दिया गया।


>इस पूरे मामले में जब पीड़ितों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तो न्यायालय ने गोमतीनगर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इंस्पेक्टर बृजेश चंद तिवारी के अनुसार, दो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब अनी बुलियन कंपनी के मालिक, कर्मचारी और बैंक ट्रांजैक्शन की गहराई से जांच कर रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?