बकरीद पर लखनऊ में हाई अलर्ट, ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों पर कड़ी निगरानी

चार जोन और पांच सेक्टर में बांटी गई सुरक्षा व्यवस्था, 1300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात।
Bureau 27 May 2026, 07:02 PM 1 min read
बकरीद पर लखनऊ में हाई अलर्ट, ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों पर कड़ी निगरानी

 

बकरीद के मद्देनजर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। ईदगाह ऐशबाग, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा समेत प्रमुख नमाज स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर को चार जोन और पांच सेक्टर में विभाजित कर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

 

पुलिस प्रशासन के अनुसार, संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे आयोजन की निगरानी के लिए 24 वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। इसके अलावा 50 इंस्पेक्टर, 482 सब-इंस्पेक्टर और कुल 1347 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं।

 

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए छह कंपनी PAC, वायरलेस यूनिट और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) की टीमें भी सक्रिय रहेंगी। पुलिस अधिकारियों को लगातार फील्ड में निगरानी रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

महिला सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख नमाज स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में एंटी रोमियो स्क्वॉड, पिंक पेट्रोल और सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं और परिवारों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

 

जेसीपी बबलू कुमार 

 

इसके साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों और धार्मिक स्थलों के आसपास CCTV कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी जारी किया गया है। कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को लेकर अस्थायी बदलाव किए गए हैं।

 

 

लखनऊ पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करने और जारी यातायात एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने को कहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?