तलाक से पहले रिश्ते का खूनी अंत: लखनऊ में पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान हुई मौत

ईदगाह के पीछे सुनसान गली में हुई वारदात, 7 साल पुरानी शादी का दर्दनाक अंत; आरोपी पति हिरासत में
Bureau 27 May 2026, 07:20 PM 1 min read
तलाक से पहले रिश्ते का खूनी अंत: लखनऊ में पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान हुई मौत

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ईदगाह के पीछे स्थित एक सुनसान गली में पति ने अपनी पत्नी पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस ने इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान चांदनी के रूप में हुई है। वह स्कूटी से पीली कॉलोनी में किसी से मिलने जा रही थी। इसी दौरान ईदगाह के पीछे सुनसान गली में पहले से मौजूद उसके पति शाहिद ने उसे रोक लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद अचानक हिंसक हो गया।

 

आरोप है कि शाहिद ने धारदार चाकू से चांदनी पर कई वार किए। हमला इतना गंभीर था कि घटनास्थल की दीवारों तक पर खून के निशान दिखाई दिए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि शाहिद और चांदनी की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी। दोनों का एक चार साल का बच्चा भी है। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। मामला तलाक तक पहुंच चुका था और दोनों अलग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका तलाक संबंधी मामला भी चल रहा था।

 

मृतका की मां ने आरोपी शाहिद पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही शाहिद उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी अक्सर चांदनी के चरित्र पर शक करता था और उसके साथ मारपीट करता था। इसी कारण चांदनी उससे अलग रह रही थी।

 

डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित

 

मामले में डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि महिला पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल महिला को तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति शाहिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?