Wednesday, 29 July 2026 | Lucknow | 29°C

रात में काम से निकला युवक बना हमला का शिकार, बेल्ट-डंडों से पीटकर दी खौफनाक धमकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में युवक के साथ बेल्ट और लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bureau
Bureau News Desk
29 Jul 2026
05:21 PM
1 min read
रात में काम से निकला युवक बना हमला का शिकार, बेल्ट-डंडों से पीटकर दी खौफनाक धमकी
हाइलाइट्स
लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में युवक के साथ कथित तौर पर सरेआम मारपीट का मामला सामने आया।
पीड़ित अभिषेक यादव उर्फ पुत्तन ने चार लोगों पर रास्ते में रोककर हमला करने का आरोप लगाया।
आरोप है कि बेल्ट और लाठी-डंडों से मारपीट कर युवक को गंभीर रूप से घायल किया गया।
पीड़ित के मुताबिक, पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित तौर पर सरेआम मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार, बिजनौर थाना क्षेत्र के रायसिंहखेड़ा निवासी अभिषेक यादव उर्फ पुत्तन सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे किसी काम से माती गांव स्थित फिलिपकार्ट कंपनी परिसर के पास पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद पंकज रावत, सूरज रावत, गोलू रावत और रमन रावत ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

यह खबर भी पढ़े - सिर्फ एक पल की चूक और उजड़ गई खुशियां... पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत

पीड़ित का आरोप है कि चारों आरोपियों ने पहले गाली-गलौज शुरू की। विरोध करने पर उन्होंने बेल्ट और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान अभिषेक के शरीर पर कई जगह चोटें आईं। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया।

अभिषेक यादव का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित सीधे बिजनौर थाने पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी।

बिजनौर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पंकज रावत, सूरज रावत, गोलू रावत और रमन रावत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की विवेचना जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घटना के कारणों और दोनों पक्षों से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Explore Related Topics

लखनऊ बिजनौर क्राइम न्यूज मारपीट उत्तर प्रदेश पुलिस धमकी अपराध युवक पर हमला एफआईआर मुकदमा दर्ज क्राइम अपडेट

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News