लखनऊ में चार साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप

लखनऊ के चौक क्षेत्र में चार साल के बच्चे की संदिग्ध मौत। ननिहाल पक्ष ने पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच और पोस्टमार्टम जारी।
Bureau 13 Mar 2026, 09:03 PM 1 min read
लखनऊ में चार साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप

राजधानी लखनऊ के चौक क्षेत्र स्थित लाजपत नगर में चार साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्चे के ननिहाल पक्ष ने पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार लाजपत नगर निवासी भीष्म खरबंदा और उनकी पत्नी रागिनी पर चार वर्षीय अर्णव खरबंदा की हत्या का आरोप लगाया गया है। ननिहाल पक्ष उन्नाव के शुक्लागंज से लखनऊ पहुंचा और चौक थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

 

परिजनों के मुताबिक अर्णव की मां स्वाति कश्यप का निधन विवाह के लगभग डेढ़ वर्ष बाद हो गया था। उस समय अर्णव काफी छोटा था और कुछ समय तक वह अपने ननिहाल में रहा। वर्ष 2025 में भीष्म खरबंदा ने कोर्ट के आदेश के आधार पर बच्चे की कस्टडी ले ली। इस बीच उन्होंने रागिनी नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली, जिनकी पहले से एक बेटी थी और हाल ही में एक पुत्र का जन्म भी हुआ है।

 

अर्णव की मौसी का आरोप है कि बच्चे को आए दिन मारा-पीटा जाता था और उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई देते थे। उनका यह भी आरोप है कि परिजनों को बच्चे से अकेले में बात करने नहीं दिया जाता था।

 

परिजनों के अनुसार उन्हें सूचना दी गई कि अर्णव बाथरूम में फिसल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले में तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है और बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?