प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को वित्तीय सहायता की 22वीं किस्त जारी की है। इसके तहत देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है।
केंद्र सरकार के अनुसार इस किस्त का लाभ उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों को भी मिला है। योजना के तहत किसानों को सीधे बैंक खातों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे खेती और घरेलू आवश्यकताओं में सहयोग मिल सके।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य किसानों की आय में सहयोग करना और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना है। इससे किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहायता मिलती है। सरकार के मुताबिक योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के प्रयास जारी हैं।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें