7 दिन तक डिजिटल कैद में रखकर CBI अफसर बन ठगों ने लखनऊ में उड़ाए 1.29 करोड़

लखनऊ में साइबर ठगों का बड़ा खेल: 100 वर्षीय बुज़ुर्ग और पूर्व मर्चेंट नेवी अफसर से 1.29 करोड़ की ठगी, CBI अफसर बन भेजा फर्जी वारंट
News Desk 29 Aug 2025, 01:36 AM 1 min read
7 दिन तक डिजिटल कैद में रखकर CBI अफसर बन ठगों ने लखनऊ में उड़ाए 1.29 करोड़


>राजधानी लखनऊ में साइबर जालसाजों ने ठगी का ऐसा जाल बुना जिसने सभी को हैरान कर दिया। जालसाजों ने खुद को सीबीआई अफसर बताकर एक 100 वर्षीय बुज़ुर्ग और उनके सेवानिवृत्त मर्चेंट नेवी अफसर बेटे को सात दिन तक "डिजिटल गिरफ्तारी" में रखा और उनसे 1.29 करोड़ रुपये हड़प लिए।


>पीड़ित परिवार सैनिक हाउसिंग सोसायटी में रहता है। शिकायतकर्ता सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को उनके पिता हरदेव सिंह (उम्र लगभग 100 वर्ष) के मोबाइल पर आलोक सिंह नामक व्यक्ति ने कॉल किया। खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए उसने मनी लांड्रिंग के गंभीर आरोप लगाए और गिरफ्तारी का डर दिखाया। इतना ही नहीं, व्हाट्सएप पर एक जाली गिरफ्तारी वारंट भी भेजा गया।


>इसके बाद पिता-पुत्र को लगातार फोन पर रखा गया और बैंक ऑफ इंडिया, सरोजनीनगर शाखा के खाते का विवरण ले लिया गया। उन्हें धमकाते हुए अलग-थलग रहने पर मजबूर किया गया ताकि वे किसी को इसकी जानकारी न दे सकें।


>ठगों ने तीन बार में अलग-अलग तारीखों पर खाते से 1.29 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम पूरी करने में असमर्थ होने पर पीड़ित ने मना कर दिया, जिसके बाद जालसाजों ने अपने सभी नंबर बंद कर दिए।


>सुरेंद्र पाल सिंह ने ठगी का एहसास होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और सरोजनीनगर थाने में भी मुकदमा कराया।


>इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर क्राइम टीम जालसाजों की तलाश में जुटी है। पीड़ितों से मिले मोबाइल नंबरों और बैंकिंग डिटेल्स के आधार पर जांच की जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?