लखनऊ में घने कोहरे का असर का दिखा असर कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हुई प्रभावित

Lucknow News: लखनऊ में घने कोहरे के कारण कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें देरी से संचालित हुईं। मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी और रियाद जाने वाली फ्लाइट्स प्रभावित।
News Desk 28 Dec 2025, 05:53 PM 1 min read
लखनऊ में घने कोहरे का असर का दिखा असर कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हुई प्रभावित


>राजधानी लखनऊ में घने कोहरे के चलते हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। दृश्यता कम होने के कारण चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संचालित कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी दर्ज की गई, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।


>हैदराबाद से लखनऊ आने वाली इंडिगो की एक उड़ान लगभग डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह चेन्नई, बेंगलूरू और पटना से आने वाली उड़ानें करीब 60 मिनट विलंब से संचालित की गईं। लखनऊ से मुंबई, दिल्ली और देहरादून जाने वाली उड़ानों पर भी कोहरे का असर देखा गया।


>मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या 6E-6938 लगभग दो घंटे की देरी से रवाना हुई, जबकि दिल्ली जाने वाली उड़ान 6E-758 पौने दो घंटे विलंब से चली। गुवाहाटी जाने वाली उड़ान 6E-146 भी करीब दो घंटे देरी से संचालित की गई। इसके अलावा रियाद जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान XY-334 लगभग पांच घंटे विलंब से रवाना हुई। उड़ानों में देरी के कारण हवाई अड्डे पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी और कई यात्रियों को अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?