यूपी में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट, कई जिलों में चेतावनी

UP News: पहाड़ों पर बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश में दिखा। कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया।
News Desk 28 Dec 2025, 05:58 PM 1 min read
यूपी में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट, कई जिलों में चेतावनी


>पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।


>मौसम विभाग के अनुसार श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर और सीतापुर में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में भी कोहरे की चेतावनी दी गई है। वहीं बागपत, मेरठ, बिजनौर और अमरोहा में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने की संभावना जताई गई है।


>मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में कोहरे को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है, जबकि शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में भीषण कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।


>पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में भी ठंड का असर बढ़ा है। आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर और महराजगंज के साथ गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर में भी शीतलहर का असर दर्ज किया गया है। इसके अलावा सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या में भी शीतलहर का अलर्ट जारी है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें