रेजिडेंसी की हरियाली में गूंजा योग मंत्र: “वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम पर लखनऊ में भव्य आयोजन

News Desk 20 Jun 2025, 10:15 PM 1 min read
रेजिडेंसी की हरियाली में गूंजा योग मंत्र: “वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम पर लखनऊ में भव्य आयोजन


>राजधानी लखनऊ स्थित ऐतिहासिक रेजिडेंसी परिसर शनिवार की सुबह योगमय हो गया, जब हजारों लोगों ने खुले आकाश के नीचे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सामूहिक योगाभ्यास किया। इस वर्ष का आयोजन “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम पर केंद्रित रहा, जो मानव, प्रकृति और पर्यावरण के समग्र स्वास्थ्य को एक सूत्र में पिरोता है।


>इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खुद योगासन कर जनता को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को ऊर्जा, संतुलन और स्थायित्व देने वाला शाश्वत विज्ञान है। धरती और पर्यावरण के स्वस्थ रहने पर ही मानवता का कल्याण संभव है।”


>रेजिडेंसी परिसर की हरियाली और खुले वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और विविध योगासन किए गए। लगभग दो घंटे तक चला यह योग सत्र, लखनऊवासियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गया।


>कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं के साथ-साथ कई योग संस्थाओं, स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। उनकी ओर से समूह योग प्रदर्शन भी किए गए, जो उत्सव का प्रमुख आकर्षण रहे।


>योग कार्यक्रम स्थल को “वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम के अनुरूप वॉल पेंटिंग्स, पोस्टर्स और सजावट के जरिए सजाया गया था, जिससे संदेश केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और सामाजिक संतुलन की ओर भी गया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?