अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गंगागंज में उमड़ा जनसैलाब

News Desk 20 Jun 2025, 10:10 PM 1 min read
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गंगागंज में उमड़ा जनसैलाब


>अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ के गंगागंज स्थित मिनी स्टेडियम में शुक्रवार को एक विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने एकसाथ योगाभ्यास कर स्वास्थ और संतुलित जीवनशैली का संदेश दिया।


>यह आयोजन पतंजलि योग समिति, गंगागंज के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की भव्यता और जनभागीदारी ने यह दर्शाया कि योग अब सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन बन चुका है।


>कार्यक्रम में गंगागंज अध्यक्ष नागेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा सहित कई गणमान्य नेता व स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान योग गुरुओं अभिषेक और पीयूष कांत ने प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और योग के शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया।


>नागेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “योग केवल शरीर की क्रियाशीलता का साधन नहीं, बल्कि यह जीवन को संतुलित, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाने का मार्ग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”


>उन्होंने यह भी कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग ही एक ऐसा माध्यम है जो व्यक्ति को मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकता है।


>कार्यक्रम में युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट है कि योग अब हर आयु वर्ग के लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बनता जा रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?