मतांतरण और सामूहिक दुष्कर्म केस में एक आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश तेज

इटौंजा में दर्ज मुकदमे के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों के पड़ोसी जिलों में छिपे होने की आशंका।
Bureau 24 May 2026, 02:58 PM 1 min read
मतांतरण और सामूहिक दुष्कर्म केस में एक आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश तेज

 

राजधानी लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में एक विवाहिता को नौकरी का झांसा देकर हैदराबाद ले जाने, जबरन मतांतरण कराने और सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस को आशंका है कि फरार आरोपी सीतापुर और आसपास के जिलों में छिपे हो सकते हैं।

 

पीड़िता की मां की ओर से इटौंजा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनकी विवाहित बेटी इटौंजा क्षेत्र के एक गांव में रहती है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। शिकायत में बताया गया कि सीतापुर के चौबेपुर निवासी किरन रावत का पीड़िता के घर आना-जाना था। आरोप है कि किरन रावत नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिलाओं को मतांतरण के जाल में फंसाने का काम करती थी।

 

परिजनों के मुताबिक, 26 मार्च 2026 को किरन रावत पीड़िता को इटौंजा स्थित एक लान में लेकर गई, जहां उसकी मुलाकात चौकीदार इश्तियाक और अकरम अली उर्फ अनुकरम अली से कराई गई। आरोप है कि दोनों युवक उसे अपने साथ जबरन ले गए और बाद में हैदराबाद पहुंचाकर बंधक बना लिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हैदराबाद में एक मौलाना की मदद से विवाहिता का जबरन मतांतरण कराया गया। इसी दौरान उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो भी बनाए गए। आरोप है कि वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर दबाव बनाया जाता रहा।

 

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद उनकी बेटी लंबे समय तक संपर्क में नहीं थी। 11 अप्रैल को उसने किसी तरह फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी और अपनी जान को खतरा बताया। इसके अगले दिन उसने अपने बेटे को भी फोन कर खुद की जान को खतरा होने की बात कही थी। परिजनों का आरोप है कि पहले पीड़िता की गुमशुदगी दर्ज की गई थी, लेकिन साक्ष्य देने के बावजूद पुलिस स्तर पर गंभीर कार्रवाई नहीं हुई। बाद में मामला सामने आने पर इटौंजा थाने में अज्ञात मौलाना, इश्तियाक, अकरम अली उर्फ अनुकरम अली और किरन रावत के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जबरन मतांतरण, एससी-एसटी एक्ट, मारपीट और धमकी समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता को अमरोहा से बरामद किया गया। मामले में अमरोहा के गजरौला निवासी अकरम अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। एसीपी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?