लखनऊ में तमंचा लहराकर धमकी देने वाले आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में

लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में अवैध .315 बोर तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार। मकान निर्माण विवाद में दी थी धमकी।
Bureau 19 Mar 2026, 10:43 PM 1 min read
लखनऊ में तमंचा लहराकर धमकी देने वाले आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में

राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

 

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के प्रेस नोट के अनुसार, कस्बा माल निवासी उदयवीर सिंह ने शिकायत दी कि मकान निर्माण के दौरान धर्मेंद्र सिंह ने अवैध तमंचा दिखाकर गाली-गलौज और विवाद किया। शिकायत के आधार पर थाना माल में मुकदमा संख्या 64/26 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

मामले की जांच के दौरान उपनिरीक्षक रवि कुमार कटियार ने मौके पर पहुंचकर आरोपी धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र सिंह (35 वर्ष), निवासी पुरानी मस्जिद, कस्बा माल के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर बताया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी गोविंद पुत्र प्रताप लोनिया का भी नाम दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?