लखनऊ पुलिस को मिली सफलता दुष्कर्म केस में फरार आरोपी दबोचा गया

लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और धमकी मामले का आरोपी महेंद्र गिरफ्तार। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने घर से दबोचा।
Bureau 19 Mar 2026, 10:36 PM 1 min read
लखनऊ पुलिस को मिली सफलता दुष्कर्म केस में फरार आरोपी दबोचा गया

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के उत्तरी जोन अंतर्गत रहीमाबाद थाना पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी के मामले में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

 

पुलिस के अनुसार अपर सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय द्वितीय द्वारा ST No-430/2020 एवं क्राइम नंबर 211/2019, धारा 376/506 भादवि के तहत आरोपी महेंद्र के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी की पेशी 19 मार्च 2026 को निर्धारित थी।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने महेंद्र पुत्र पच्चा (उम्र लगभग 40 वर्ष) निवासी दिरपालखेड़ा, औरास जनपद उन्नाव को उसके वर्तमान निवास सरैया मजरा मवईकलां, थाना रहीमाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया।

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय, लखनऊ के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अनिरुद्ध मिश्रा और आरक्षी राहुल यादव शामिल रहे। मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?