लखनऊ में कन्या पूजन और प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार के महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के तहत लखनऊ में आयोजित कन्या पूजन मेगा इवेंट ने महिलाओं और बालिकाओं को सम्मान और सशक्तिकरण का अनूठा अवसर प्रदान किया।
News Desk 30 Sep 2025, 07:07 AM 1 min read
लखनऊ में कन्या पूजन और प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


>लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘मिशन शक्ति फेज-05’ अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी लखनऊ के निर्देशन में बृहद स्तर पर कन्या पूजन मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लोकबंधु चिकित्सालय, लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं के कल्याण को केंद्रित रखा गया।


>मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बबीता सिंह चौहान, माननीय अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने होटल मैनेजमेंट में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए।


>जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्री सुधाकर शरण पाण्डेय ने कन्याओं का चरन पखार कर स्वागत किया, रोली-अक्षत से उनका सम्मान किया और उन्हें उपहार प्रदान किए। साथ ही, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत पात्र बालिकाओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।


>ए.सी.पी. कृष्णा नगर, विकास कुमार पांडेय ने महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-05 के महत्व और इसके लाभों के बारे में अवगत कराते हुए कार्यक्रम में “सशक्त नारी, प्रदेश समृद्ध” का स्लोगन दिया।


>उपनिरीक्षक कृष्णा नगर, सिद्धि मिश्रा ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 108 (एम्बुलेंस), 1098 (चाइल्डलाइन), 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 102 (गर्भवती एवं नवजात शिशु एंबुलेंस), 1090 (वूमेन पावर लाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?