बकरीद मनाने लखनऊ लौटे दो जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने घर के बाहर दबोचा

मोहनलालगंज पुलिस की कार्रवाई, बिना अनुमति जिले में प्रवेश करने पर गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।
Bureau 28 May 2026, 06:15 PM 1 min read
बकरीद मनाने लखनऊ लौटे दो जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने घर के बाहर दबोचा

 

बकरीद का त्योहार मनाने चोरी-छिपे घर लौटे दो जिलाबदर अपराधियों को मोहनलालगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों पर जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों बिना सक्षम अनुमति के जिले की सीमा में दाखिल हुए थे।

 

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ब्रजेश कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार और गुरुवार की रात कनकहा मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम फत्तेखेड़ा निवासी मोहित कुमार और सारिख खान उर्फ शारिक, जिनके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई थी, चोरी-छिपे अपने घर पर मौजूद हैं।

 

सूचना के बाद पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर मोहित कुमार के घर के बाहर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान फत्तेखेड़ा मजरा कनकहा निवासी मोहित कुमार और शारिख खान उर्फ सारिक उर्फ शारिक के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार मोहित कुमार के खिलाफ संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था की ओर से दिसंबर 2025 में छह माह के लिए जिला निकाला आदेश जारी किया गया था। वहीं शारिख खान के खिलाफ मई 2026 में छह माह के लिए जिलाबदर की कार्रवाई की गई थी।

 

पूछताछ में शारिख खान ने पुलिस को बताया कि वह बकरीद का त्योहार मनाने के लिए घर आया था। वहीं मोहित कुमार ने पत्नी से मिलने आने की बात कही। पुलिस ने जब दोनों से बिना अनुमति जिले में प्रवेश करने को लेकर सवाल किए तो उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।

 

मोहनलालगंज पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शारिख खान पर मारपीट, धमकी, लूट, एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मोहित कुमार पर मारपीट, आगजनी, बलवा और धमकी जैसी धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?