बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, जेई पर छोड़ा पालतू कुत्ता; लखनऊ में दो जगहों पर बवाल

जानकीपुरम और चौपटिया में बिजली विभाग की टीम पर हमला, जेई समेत कई कर्मचारी घायल; सरकारी दस्तावेज फाड़ने और काम में बाधा डालने का आरोप।
Bureau 28 May 2026, 06:24 PM 1 min read
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, जेई पर छोड़ा पालतू कुत्ता; लखनऊ में दो जगहों पर बवाल

राजधानी लखनऊ में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकीपुरम इलाके में जांच के दौरान आरोपियों ने जेई अशोक कुमार के साथ मारपीट की और उन पर पालतू कुत्ते छोड़ दिए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं चौपटिया स्थित तंबाकू मंडी में भी बिजली विभाग की टीम पर हमला किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

 

बिजली चोरी रोकने के लिए लेसा द्वारा राजधानी में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार शाम अलग-अलग क्षेत्रों में जांच करने पहुंची टीमों पर कथित रूप से हमला किया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, दोनों घटनाओं में सरकारी कार्य में बाधा डालने, कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और दस्तावेज नष्ट करने के आरोप लगाए गए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक पहली घटना जानकीपुरम जोन के नहर रोड क्षेत्र की है। यहां जेई (रेड) अशोक कुमार और राधेश्याम यादव अपनी टीम के साथ अजय दीक्षित के परिसर में बिजली चोरी की शिकायत की जांच करने पहुंचे थे। जांच शुरू होते ही विवाद हो गया। आरोप है कि अजय दीक्षित और उसके साथियों ने टीम को घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

 

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जेई अशोक कुमार के साथ मारपीट की। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार, उन्हें लात-घूंसों से पीटा गया और बेलचे से हमला किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। आरोप है कि इसके बाद परिसर में मौजूद पालतू कुत्तों को भी टीम पर छोड़ दिया गया, जिन्होंने जेई को कई जगह काट लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होती दिखाई दे रही है।

 

हमलावरों पर टीम का मोबाइल फोन छीनने का भी आरोप है। किसी तरह कर्मचारी वहां से निकलकर जानकीपुरम थाने पहुंचे और देर रात मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। देर रात तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

 

उधर दूसरी घटना सआदतगंज क्षेत्र के चौपटिया स्थित तंबाकू मंडी में हुई। यहां एसडीओ जितेंद्र गुर्जर और जेई खुर्शीद अनवर के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। टीम ने खंभों से अवैध कटिया हटाने की कार्रवाई शुरू की तो विरोध शुरू हो गया।

 

आरोप है कि जलील अहमद और अब्दुल खालिक सहित 30 से 40 अज्ञात लोगों की भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान विभागीय फाइलें छीन ली गईं और कागजात फाड़ दिए गए। संविदाकर्मी संतोष यादव के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि घायल कर्मचारी को उपचार के लिए भेजा गया है।

 

इस मामले में सआदतगंज थाने में नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?