>राजधानी के बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित नरेंदी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका हुआ मिला। मृत महिला की पहचान 50 वर्षीय शकुंतला देवी के रूप में हुई है, जो अपने दामाद के साथ ही रह रही थीं और मजदूरी कर परिवार का गुजारा करती थीं।
>स्थानीय लोगों की सूचना पर बीबीडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश, यह फिलहाल एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
>घटना के समय से ही मृतिका का दामाद लापता है, जिससे संदेह और भी गहरा गया है। बीबीडी थाने के एसएचओ ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें