पेपर लीक के खिलाफ लखनऊ में सड़क पर उतरे युवा, शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग

ईको गार्डेन में जुटे युवाओं ने नीट पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा।

 

लखनऊ (संवाददाता प्रदीप यादव)। राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में शुक्रवार को युवाओं ने पेपर लीक और विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

 

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा ईको गार्डेन पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में सामने आए मामलों को उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई। प्रशासन ने प्रदर्शन को देखते हुए पहले से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए थे। ईको गार्डेन और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई थी।

 

लखनऊ पहुंचने पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर और पुणे में भी इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किए जा चुके हैं। संगठन के अनुसार, लखनऊ के बाद अमृतसर और बेंगलुरु में भी प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी की गई है।


 

टैग्स :  पेपर लीक, नीट पेपर लीक, लखनऊ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान, ईको गार्डेन, परीक्षा अनियमितता, युवा आंदोलन, लखनऊ

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

बम की सूचना मिलते ही बदला गया रूट, अहमदाबाद से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन को लखनऊ पुलिस ने नहीं दी अनुमति, ईको गार्डन में सुरक्षा बढ़ी
जिसे जन्म के सातवें दिन छोड़ दिया गया, अब उसे चाहिए मां की गोद और परिवार का सहारा
कंस पासी किले को लेकर बढ़ा विवाद, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और कोर्ट जाने की चेतावनी
लखनऊ के इको गार्डन में छात्रों का प्रदर्शन, पेपर लीक और UPSI स्कोर कार्ड को लेकर लगे नारे
मध्यांचल के 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावों की खुली पोल - चिनहट में 18 घंटे अंधेरे में रहे लोग
विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी? लखनऊ में महिला ने लगाए गंभीर आरोप
संकट में घिरे टीईटी शिक्षकों को योगी सरकार का सहारा, हितों की रक्षा का भरोसा
लखनऊ को 'नो ट्रिपिंग जोन' बनाने की तैयारी, 1500 करोड़ रुपये से बदलेगी बिजली व्यवस्था