लखनऊ में हुआ भीषण हादसा: वाहन की टक्कर से व्यापारी की मौत, दो गंभीर

News Desk 06 Jun 2025, 03:07 AM 1 min read
लखनऊ में हुआ भीषण हादसा: वाहन की टक्कर से व्यापारी की मौत, दो गंभीर


>लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र के किसान पथ आउटर रिंग रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यापारी की जान चली गई, जबकि दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ जब अल्टो कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।


>कार चला रहे रिजवान (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी शादाब (22) और जहीर (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों व्यापारी बनारस के कछुआ चौमानी मोहल्ले में सीमेंटेड गमले बनाने और बेचने का काम करते थे और घटना के समय अपने घर उन्नाव लौट रहे थे।


>घायलों को तत्काल सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।


>बिजनौर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।


>घटना की जानकारी मृतक और घायलों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और आसपास के चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?