सीएम योगी का गोरखपुर को तोहफा: अब ग़रीब वर्ग भी शान से कर सकेगा आयोजन

News Desk 06 Jun 2025, 03:22 AM 1 min read
सीएम योगी का गोरखपुर को तोहफा: अब ग़रीब वर्ग भी शान से कर सकेगा आयोजन


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के सूरजकुंड क्षेत्र में बने अत्याधुनिक कल्याण मंडपम का भव्य उद्घाटन किया। यह भवन सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए एक किफायती और सुलभ विकल्प के रूप में विकसित किया गया है। इस अवसर पर सीएम योगी ने मंच पर मौजूद सांसद रविकिशन की चुटकी लेते हुए कहा, “रविकिशन जी के पास पैसा है, वो 12-15 लाख खर्च कर सकते हैं, लेकिन गरीब आदमी कहां जाए? हमने इसी सोच के साथ कल्याण मंडपम बनवाया है, ताकि हर वर्ग अपने आयोजन आसानी से कर सके।”


>सीएम योगी ने कहा कि “यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह आम जन की जरूरतों के अनुसार संसाधन उपलब्ध कराए। जितनी सरल सुविधा होगी, उतनी ही परेशानी कम होगी।” इस मंडपम में करीब 250-300 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, साथ ही किचन, लॉन, ऊपर का हॉल और 6 एसी अटैच कमरे भी उपलब्ध हैं। पार्किंग और मेहमानों के स्वागत के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।


>नगर निगम ने इस भवन को 4.52 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 35,500 वर्ग फीट में तैयार कराया है। यह गोरखपुर नगर निगम की अभिनव पहल है, और यह प्रदेश का पहला निगम है जिसने इस प्रकार का मॉडल लागू किया है। यह गोरखपुर का सातवां कल्याण मंडपम है, जिनमें से एक का उद्घाटन पहले हो चुका है और पांच अभी निर्माणाधीन हैं।


>सांसद रविकिशन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि “जहां कभी रामगढ़ ताल के पास अपराध होते थे, वहां आज रोजगार के अवसर हैं।”


>कार्यक्रम से पहले नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मंडपम का निरीक्षण किया और बताया कि सूरजकुंड के 10 वार्डों की लगभग दो लाख आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अब निजी आयोजनों के लिए महंगी जगह बुक करने की मजबूरी खत्म होगी।


>मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम के दौरान यह भी चर्चा रही कि वे आज आयुष विश्वविद्यालय और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर सकते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। संभावना है कि राष्ट्रपति 30 जून को आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

एक ही कमरे में सो रहा था पूरा परिवार, सुबह होने से पहले उजड़ गया घर
पंचर की दुकान, टूटी आर्थिक हालत और 100 करोड़ की कंपनी... गोरखपुर का मामला देखकर अफसर भी रह गए हैरान
392 करोड़ रुपये की लागत, 30 हजार दर्शकों की क्षमता; गोरखपुर में तेजी से बन रहा क्रिकेट स्टेडियम
सीएम योगी करेंगे गोरखपुर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
गोरखपुर ने AI से बदली बाढ़ प्रबंधन की तस्वीर, 65% तक घटा जलभराव
गोरखपुर में आयोजित हुई निषाद पार्टी की रैली, मछुआ आरक्षण पर उठी मांग
गोरखपुर में एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, पीछा कर की नस्लीय टिप्पणियां
खेलेगा युवा तो खिलेगा देश - बोले सीएम योगी
गोरखपुर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम योगी देंगे विकास की बड़ी सौगात