Wednesday, 04 November 2026 | Lucknow | 29°C

BJP Gorakhpur Rally: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, नितिन नबीन की अगुवाई में निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

BJP Gorakhpur Rally: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अगुवाई में गोरखपुर में आज ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के जरिए पार्टी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेगी।
Bureau
Bureau News Desk
04 Nov 2026
11:43 AM
1 min read
BJP Gorakhpur Rally: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, नितिन नबीन की अगुवाई में निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
योगी आदित्यनाथ और पंकज चौधरी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
एक लाख कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद
1200 मीटर की पदयात्रा का 18 स्थानों पर होगा स्वागत
नितिन नवीन की अगुवाई में निकलेगी पदयात्रा

BJP Gorakhpur Rally: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अगुवाई में गोरखपुर में आज ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के जरिए पार्टी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेगी। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस पदयात्रा में लगभग एक लाख कार्यकर्ता जुटेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का यह पहला गोरखपुर दौरा होगा।

नितिन नबीन का बुधवार सुबह गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह वह एनेक्सी भवन और सर्किट हाउस जाएंगे। नितिन नबीन दोपहर 12 बजे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा सहित एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख नेता भी उपस्थित रहेंगे। इनमें निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी शामिल हैं।

जनसभा संपन्न होने के बाद पदयात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर गोलघर स्थित काली मंदिर के पास सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंचेगी। करीब 1200 मीटर लंबे इस मार्ग पर 18 स्थानों पर कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पदयात्रा संपन्न होगी। गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जनपदों से जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस पदयात्रा में शामिल होंगे। वहीं पदयात्रा और जनसभा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर एडीजी जोन राम कुमार, डीआईजी एस. चन्नप्पा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने एमपी इंटर कॉलेज पहुंच निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जरूरी व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश भी दिए हैं।

Explore Related Topics

BJP Gorakhpur Rally Nitin Nabin Yogi Adityanath

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News