Tuesday, 03 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: हुतात्मा दिवस पर विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर, 35 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Ambedkar Nagar News: हुतात्मा दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से तिरंगा तिराहा पर रक्तदान शिविर लगाया गया।
Bureau
Bureau News Desk
03 Nov 2026
02:59 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: हुतात्मा दिवस पर विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर, 35 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
हुतात्मा दिवस पर युवाओं ने किया रक्तदान
35 कार्यकर्ताओं ने किया स्वेच्छा से रक्तदान
शिविर में 50 से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण
जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए युवा

Ambedkar Nagar News: हुतात्मा दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से तिरंगा तिराहा पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में संगठन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जबकि 30 से 35 बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी इच्छा से रक्तदान किया।

रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया। शिविर में मौजूद लोगों ने भी रक्तदान के महत्व को समझा और इस तरह के आयोजनों में आगे आने की बात कही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला चिकित्सालय केCMS (Chief Medical Superintendent) पीएन यादव और प्रबंधक हर्षित गुप्ता मौजूद रहे। दोनों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस नेक काम के लिए आगे आएं और दूसरों की मदद करने में अपनी भागीदारी निभाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने की। इस दौरान जिला अध्यक्ष हृदय मणि मिश्रा और संगठन मंत्री अभिषेक ने कोठारी बंधुओं सहित श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में बलिदान देने वालों को याद किया। उन्होंने उनके त्याग और समर्पण के बारे में बताया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विकास मौर्य ने किया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Explore Related Topics

Blood Donation News Blood Donors 35 Volunteers Donated Blood Ambedkar Nagar News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News