Monday, 02 November 2026 | Lucknow | 29°C

BJP की 3 दिवसीय शांति पदयात्रा, 4 नवंबर को गोरखपुर में नितिन नबीन और CM योगी करेंगे नेतृत्व

BJP Shanti Padyatra: कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करने और जनता को गुमराह करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी तीन दिवसीय शांति पदयात्रा निकालेगी।
Bureau
Bureau News Desk
02 Nov 2026
04:48 PM
1 min read
BJP की 3 दिवसीय शांति पदयात्रा, 4 नवंबर को गोरखपुर में नितिन नबीन और CM योगी करेंगे नेतृत्व
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत प्रदेशभर में निकलेगी पदयात्रा
गोरखपुर में 40 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कांग्रेस और विपक्ष पर साधा निशाना
संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान का उठेगा मुद्दा

BJP Shanti Padyatra: कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करने और जनता को गुमराह करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी तीन दिवसीय शांति पदयात्रा निकालेगी। भाजपा ने अपने इस अभियान को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ नाम दिया गया है। चार नवंबर को गोरखपुर जनपद में भाजपा के इस पदयात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। पार्टी ने गोरखपुर क्षेत्र से लगभग 40,000 कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एनेक्सी भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता के बीच गलतफहमी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। श्री चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान भी जरूरी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की हालिया रैली पर भी सवालिया निशाना खड़े किये।

उन्होंने दावा किया कि उस रैली में दस लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य बताया गया था, लेकिन उनकी जानकारी के मुताबिक उस रैली में केवल 25 से 30 हजार लोग ही पहुंचे थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाजपा की सियासी जमीन कमजोर होने के बयान पर पलटवार करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि इसका निर्णय तो चुनाव में जनता करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया और दावा किया कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी।

पदयात्रा की तैयारियों को लेकर बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जनपदों के पदाधिकारी, सांसद और विधायक मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मंडल, बूथ और घर-घर तक पहुंचकर लोगों को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। प्रदेश महामंत्री एवं यात्रा प्रभारी दिलीप पटेल ने बताया कि सभी 12 जिलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया और चुनाव व्यवस्था से जुड़े मुद्दे जनता के सामने रखे जाएंगे।

Explore Related Topics

BJP Shanti Padyatra Nitin Nabin Yogi Adityanath Gorakhpur News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News