>लखनऊ में शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। छात्रों की सुरक्षा और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
>जिलाधिकारी लखनऊ की ओर से जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित सभी बोर्डों के स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 9 बजे से पहले नहीं किया जाएगा। यह निर्देश शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए लागू किया गया है।
>आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी विद्यालयों को इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि आदेश की प्रामाणिकता जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
>जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को आदेश की प्रति वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि उप निदेशक सूचना को समाचार पत्रों और मीडिया में इसका निःशुल्क प्रकाशन सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें